नई दिल्ली/ दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है, वही रिमझिम बारिश भी शुरु हो चुकी है, ऐसे में दिल्ली नगर निगम पार्षद योगेश वर्मा और क्षेत्र के निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल "एक पेड़ माँ के नाम" की पहल के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, और इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और माताओं के सम्मान में वृक्षारोपण करना है. इस मौके पर पार्षद योगेश वर्मा ने कहा, यह पहल न केवल हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करेगी, बल्कि हमारी माताओं के सम्मान में एक सार्थक योगदान भी होगी.हमारे क्षेत्र के निवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है और हम सब मिलकर इस मानसून सत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे. वहीं पूरे इलाके के निवासियों ने इस पहल का उत्साहपूर्वक समर्थन किया और वृक्षारोपण के लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है.पेड़ लगाने के लिए उचित स्थानों का चयन किया गया है और पेड़ की देखभाल के लिए स्थानीय समूह बनाए गए हैं. बता दे कि यह पहल प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और पर्यावरण के प्रति उनके संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाती है.एक पेड़ माँ के नाम अभियान पूरे देश में प्रेरणा का स्रोत बन रहा है और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहा है.गौरतलब है कि मानसुन के दौरान मिट्टी मे नमी होती है, जिस कारण से नये पौधों की जड़े आसानी से विकसित हो जाती हैं और नये पौधे आसानी से अपने आकार को तेजी से बढ़ाने मे सफल हो पाते हैं।

Posted By: अशोक धवन