नई दिल्ली/ उत्तर रेलवे ने जनसूचना जारी करते हुए कहा है कि सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे आनन्द विहार टर्मिनल - प्रयागराज के बीच रक्षा बन्धन स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04111/04112 का संचालन निम्नानुसार करेगीः- 04111 प्रयागराज-आनन्द विहार टर्मिनल रक्षा बन्धन स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 03.09.2023 को प्रयागराज से रात्रि 08:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:15 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुँचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04112 आनन्द विहार टर्मिनल-प्रयागराज रक्षा बन्धन स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 04.09.2023 को आनन्द विहार टर्मिनल से सुबह 09:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सायं 07:00 बजे प्रयागराज पहुँचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में फतेहपुर, कानपुर सेण्ट्रल, इटावा, टुण्डला तथा अलीगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रूकेगी।

Posted By: विशेष संवाददाता