नई दिल्ली/आज सुबह दिल्ली के रोहिणी इलाके में कुख्यात कांट्रैक्ट किल्लर कामिल को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया.दिल्ली पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल ने रोहिणी के सेक्टर 29-30 के आसपास मुठभेड़ के बाद एक कॉन्ट्रैक्ट किलर कामिल को गिरफ्तार किया.दिल्ली पुलिस के अनुसार अपराधी कामिल के खिलाफ अभी तक 12 से अधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं, जिसमें मुख्य रूप से हाल ही में दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत का मामला भी शामिल है.इसके साथ ही पुलिस ने कामिल के पास से एक पिस्टल बरामद किया है. पुलिस ने क़ामिल को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है और लगातार पूछताछ जारी है।

Posted By: क्राईम रिपोर्टर