दिल्ली विधानसभाओं में सबसे अव्वल रहने वाले विधायक अजेश यादव ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के, जे और के ब्लॉक के गलियों में सीवर लाइन का शुभारम्भ किया. इस मौके पर विधायक अजेश यादव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो भी वादा करते हैं, उसको पूरा करके ही दम लेते हैं. वही उन्होंने पिछली सरकार और यहाँ के नुमाइंदो का बिना नाम लिये जमकर निशाना साधते हुए जे और के ब्लॉक के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाया. अजेश यादव ने कहा कि कई दशक से सिरसपुर हास्पिटल अधर में लटका हुआ था, मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा कि मैंने लोगों से वादा कर रखा है कि हास्पिटल का काम शुरु नहीं हुआ तो चुनाव नहीं लडूंगा, उन्होंने सभी फ़ाइले पास करवा कर हास्पिटल के काम की मंजूरी दिलवाई आज जी टी करनाल बाई पास से ही हास्पिटल दिखाई पड़ता है. वही उन्होंने कहा आज से दस साल पहले स्वरूप नगर में कुल आठ घरों में दिल्ली जल बोर्ड का पीने का पानी आता था, आज के दिन 70 प्रतिशत लोगों के घरों में पानी की समस्या दूर हो गई है. यहीं नहीं विधायक अजेश यादव ने क्षेत्र के स्कूलों में हुए आमूलचूल परिवर्तन की बात भी बताई. आज के सीवर लाइन के शुभारम्भ होने से दिल्ली सरकार की महत्वाकाँक्षी योजना कच्ची कालोनियों को सीवर से जोड़कर यमुना की सफाई में भी बड़ा योगदान होने में अहम भूमिका रहेगी। आज के सीवर लाइन उद्घाटन समारोह में स्थानीय निगम पार्षद बन्टी राणा, गोविंद शर्मा, पुनीत गुप्ता, सरदार हरजीत सिंह, राजकुमार और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Posted By: संवाददाता