NDMC ने दिल्ली के कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने की वजह से लोगों से कम पानी उपयोग करने की अपील की.वाटर ट्रीटमेट प्लांट बंद होने से नई दिल्ली क्षेत्र में पानी की किल्लत गहराई. दिल्ली में यमुना में बाढ़ के कारण कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने के कारण एनडीएमसी में जलापूर्ति की स्थिति से अवगत करवाते हुए कहा है कि दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद और चंद्रावल स्थित वॉटर ट्रीटमैंट प्लांट बंद होने से एनडीएमसी क्षेत्र में जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है.जिस कारण से क्षेत्र के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे पानी का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करें और पानी का उपयोग केवल सबसे आवश्यक आवश्यकताओं के लिए ही सीमित करें। सभी निवासियों और व्यवसायों को अगली सूचना तक पानी के उपयोग को सीमित करना चाहिए.इसके साथ ही एनडीएमसी इस कठिन परिस्थिति से उबरने में मदद के लिए सभी से सहयोग और समझ का अनुरोध करती है। हालांकि एनडीएमसी के अधिकारी और कर्मचारियों को आश्वासन दिया है हम तुरन्त सेवा देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, हालांकि, पर्याप्त पानी की अनुपलब्धता के कारण हम विवश हैं। एनडीएमसी इस कठिन समय में आपसे साथ देने का अनुरोध करती है. बताते चलें कि इसी नई दिल्ली लुटियन जोन में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित देश के तमाम मंत्रियों,सांसदों और अधिकारियों के सरकारी बंगले भी मौजूद हैं. बताते चलें कि नई दिल्ली को 125 MLD पानी की हर रोज की जरुरत रहती है।

Posted By: विशेष संवाददाता