नई दिल्ली/पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा लोगो से ऐसा दावा और वादा किया गया था की दिल्ली में बीजेपी सरकार बनते ही दिल्ली की तमाम समस्याओं का समाधान तुरंत कर दिया जाएगा क्योंकि फ़िर एक दूसरे एजेंसी पर सवाल नहीं नहीं उठाया जा सकेगा और जनता ने विश्वास करते बीजेपी को सत्ता में ला दिया लेकिन जमीनी स्तर पर पूर्व से स्थिति में कुछ भी बदलाव देखने को नहीं मिल पा रहा है, ऐसा ही वाक्या जय माता मार्केट त्रि नगर के गली नंबर 6 देखने को मिल रही है पिछले 3 महीनो से सीवर लाइन बंद पड़ी है जिसके चलते सीवर का पानी गली में जमा हो रहा है और सीवर का गंदा पानी एकत्रित हो जाने की वजह से गली में और आसपास की जगहों पर बहुत मच्छर पैदा हो गए हैं जिसके चलते आसपास के घरों में रहने वाले लोग डेंगू चिकनगुनिया और बुखार की समस्या से जूझ रहे हैं जिसकी शिकायत आम जनता द्वारा विधायक कार्यालय हंसा पुरी रोड त्रिनगर में कई बार की गई जिसे देख ऐसा लगता है कि यह कार्यालय सिर्फ शिकायत लिखने के लिए ही खोला गया है जब भी आप शिकायत ले कर जाएंगे तो आपकी शिकायत तुरंत लिख ली जाएगी परंतु समाधान तो आप भूल जाइए. जिस संबंध में क्षेत्रीय विधायक तिलक राम गुप्ता जी से भी कई बार बात कि गई बावजूद उसके समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ  विभाग से सम्भाधित दिल्ली जल बोर्ड के JE को भी कई बार शिकायत कि गई परन्तु वह भी किसी कि नहीं सुनते और न ही फोन उठाते है दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी घर - घर जाकर कूलर में, घर कि छतो पर और पानी की टंकियां चेक कर रहे हैं की कहीं क्षेत्रीय जनता कि लापरवाही से मच्छर तो पैदा नहीं हो रहे यदि दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को किसी घर में मच्छरों का लारवा मिल जाता है तो उसका चालान निश्चित रूप से कर दिया जाता है.परंतु दिल्ली नगर निगम और दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही के चलते जगह-जगह वॉटर लॉगिंग की समस्या और सीवर बंद होने के कारण गलियों में जल भराव की समस्या से जो मच्छर पैदा हो रहे हैं इन दोनों विभागों का चालान कौन करेगा

Posted By: संवाददाता