नई दिल्ली/शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए.इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना, पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा व कोर कमेटी सदस्य मनजीत सिंह जीके विशेष तौर पर मौजूद रहे. परमजीत सिंह सरना ने वर्करों व संगत को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय दिल्ली का सिख समुदाय स्वयं को भावनात्मक रूप से ठगा हुआ महसूस कर रहा है क्योंकि दिल्ली कमेटी पर काबिज़ सरकारी समुह ने सिख विचारधारा, सिद्धांतों व सिखों की जायज़ मांगों से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है.ऐसे में दिल्ली के 90 फीसदी सिख शिरोमणि अकाली दल के साथ हैं इसलिए पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत करने पर बल दें. सरदार चंदूमाजरा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पंजाब में अपने रिश्तेदारों व दोस्तों से शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मनजीत सिंह जीके ने उन्हें पार्टी व पंथ की उन्नति के लिए कार्य करने का निमंत्रण दिया। जीके ने कहा कि सिखों की नाराजगी पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से किसी मुद्दे को लेकर हो सकती है, लेकिन अकाली दल से कोई विरोध नहीं है। जब भी पंथ को जरूरत पड़ी है, अकालियों ने मोर्चे लगाकर कौम की एकजुटता का परिचय दिया है. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्य व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। FILM VEER SAVARKAR: क्रांतिकारी मदन लाल डींगरा की भूमिका निभा रहे हैं अभिनेता मृणाल दत्त। 'हिस्स स्टोरी 'कोल्ड लस्सी चिकन मसाला', 'लोनली प्रिंस', 'इश्क नेक्स्ट डोर' आदि में अपनी भूमिकाओं के लिए अलग से पहचाने जाने वाले अभिनेता मृणाल दत्त अपनी अगली फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें वह एक गुमनाम क्रांतिकारी नायक और ब्रिटिश धरती पर पहले भारतीय शहीद मदन लाल ढींगरा की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी साझा करते हुए मृणाल कहते हैं, 'बड़े पर्दे पर मदन लाल ढींगरा के व्यक्तित्व को चित्रित करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है.मैं इस अवसर को हाथ से जाने नहीं दे सकता था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी विरासत बिल्कुल प्रेरणादायक है और उनके और वीर सावरकरजी के बीच का बंधन वीरता, बलिदान और देशभक्ति की भावना का प्रमाण है. इतना ही नहीं, इस फिल्म के जरिये मुझे एक पीरियड फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाने का अनूठा और अविस्मरणीय मौका मिला.यानी, कुछ ऐसा, जो मैं हमेशा से करना चाहता था और इसके लिए मदन लाल ढींगरा से बेहतर और क्या हो सकता है, क्योंकि उन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया. उल्लेखनीय है कि हाल ही में लॉन्च इस फिल्म का ट्रेलर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा चलाए गए स्वतंत्रता संग्राम के यथार्थवादी चित्रण के लिए पहले से ही व्यापक प्रशंसा बटोर रहा है.मृणाल कहते हैं, 'रणदीप हुडा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह वीर सावरकर ने आजादी के लिए अपनी सोच और जज्‍बे से अंग्रेजों के खिलाफ मुहिम शुरू की थी। उन्‍होंने एक अखंड भारत की कल्‍पना को साकार करने के लिए हिंदू—मुस्लिम को साथ लाने का प्रयास किया. भारत की आजादी के लिए देश से बाहर जाकर उन्‍होंने देश के लिए काम किया.आजादी की लड़ाई में साथ देनेवालों के लिए विदेश से हथियारों की सप्‍लाई के साथ अपना सहयोग देने वाले सावरकर ने अहिंसा को छोड़ अपने तरीके से आजादी की लड़ाई लड़ी.मृणाल बताते हैं, 'इस फिल्म के अलावा एक अन्य बड़े प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहा हूं, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।' बता दें कि यह फिल्‍म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.फिल्‍म में रणदीप हुडा वीर सावरकर की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि उनकी पत्नी यमुनाबाई का किरदार अंकिता लोखंडे निभा रही हैं. फिल्‍म में शैलेंद्र गौड़, पंकज बेरी, मृणाल कुलकर्णी, सुनील शिंदे, टॉम ऑल्‍टर जैसे कलाकार भी अन्य अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Posted By: संवाददाता