नई दिल्ली/दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर राजा इक़बाल सिंह ने आज बताया कि हरदयाल म्यूनिसिपल लाइब्रेरी के सचिव पद में असंवैधानिक प्रक्रिया के लिए आम आदमी पार्टी को उच्च न्यायालय ने फटकार लगाई है. उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने अपनी अनुभवहीनता का परिचय देते हुए हरदयाल म्यूनिसिपल लाइब्रेरी के सचिव पद का चुनाव अपने कार्यालय में करवा दिया था.जिसके लिए उन्होंने अपने कार्यालय में कार्यरत निजी सचिव से इस संबंध में आदेश जारी करवाए.उन्होंने बताया कि सचिव पद के चुनाव को गुपचुप करवाने के लिए आम आदमी पार्टी के मेयर ने सभी नियमों को ताक पर रख दिया है.उन्होंने बताया कि नियमानुसार हरदयाल म्यूनिसिपल लाइब्रेरी का सचिव ही बैठक बुलाने के लिए आदेश जारी कर सकता था. उन्होंने बताया कि इस पूरी असंवैधानिक प्रक्रिया के ख़िलाफ़ पूनम पराशर झा ने उच्च न्यायालय में याचिका दी थी. जिसके संबंध में माननीय उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी की मेयर और दिल्ली नगर निगम से चार सप्ताह के भीतर जवाब दाख़िल करने का निर्देश दिया है. वहीं राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी इसी प्रकार निगम सदन में भी प्रस्ताव पास करवाने के लिए असंवैधानिक प्रक्रिया अपना रही है. भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही आम आदमी पार्टी द्वारा अपनायी जा रही असंवैधानिक प्रक्रिया का लगातार विरोध करती रही है और आगे भी विरोध करती रहेगी।

Posted By: संवाददाता