नई दिल्ली/साबरमती ट्रेन दुर्घटना का दर्द की पूरे देश आज भी महसूस करता हैं लेकिन निर्दोष लोगो की मौत की कभी न भूलने वाली दुःखद यादे 22 लोग जिंदा जला दिये जाने के बाद भी लोगो के ज़ेहन में ताज़ा हैं. इसी की सच्ची कहानियों पर आधारित रणवीर शौरी स्टारर “एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा Accident or Conspiracy: Godhra के प्रमुख कलाकार हितू कनोडिया , डेनिशा घुमरा , अक्षिता नामदेव , निर्देशक एमके शिवाक्ष और निर्माता बी जे पुरोहित उपस्थित रहे गोधरा दुर्घटना में गुजरात सरकार पक्ष के वकील रहें राजेंद्र तिवारी भी उपस्थित थे उन्होंने इस फिल्म में एक प्रमुख भूमिका भी निभाई हैं. बता दें कि यह फ़िल्म बिना किसी प्रॉपोगेंडा के इस दर्दनाक घटना की सच्चाई को साहस के साथ प्रस्तुत करती हैं. आज से लगभग 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में साबरमती ट्रेन दुर्घटना क्या एक हादसा थी या फिर एक सोची समझी साजिश इसकी सच्चाई इस फ़िल्म के माध्यम से बड़े पर पर देख पायेंगे.   ओम त्रिनेत्र फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म गोधरा का निर्देशन एमके शिवाक्ष ने किया है। बीजे पुरोहित निर्मित फिल्म में रणवीर शौरी  के अलावा अक्षिता नामदेव, मनोज जोशी, हितु कनौडिया, गुलशन पांडेय  और देनिशा घुमरा हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 19 जुलाई को रिलीज हो रही है. वहीं प्रोड्यूसर बी.जे. पुरोहित बताते हैं , "इस दुर्घटना की सच्चाई देश जानना चाहता हैं इस फ़िल्म के माध्यम से अब  दर्शक “एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा" पूरे देश में एक साथ आगामी 19 जुलाई को रिलीज होगी. अभिनेता हितू कनोडिया का कहना है, "फ़िल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग में दर्शक रो पड़े, हम सब को लग रहा हैं यह फ़िल्म की सबसे बड़ी सफलता है. इस अवसर पर एडवोकेट राजेंद्र तिवारी ने बताया गोधरा में  साबरमती ट्रेन के हुई  59 निर्दोष कार सेवकों की हत्या पर सिर्फ राजनीति की गई हैं, जनता इस फ़िल्म के माध्यम से सच्चाई से देखेगी. फ़िल्म "एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा" एक ऐसी फिल्म है जो भयावह ट्रेन हमले की गहराई से जांच करती है,  यह फिल्म दर्शकों को उस दुखद अतीत पर सोचने के लिए मजबूर करती हैं जिन्हें आज तक न्याय नहीं मिला  इस फ़िल्म का टीज़र आते ही मीडिया में चर्चा शुरू हो गई थी. सेंसर को लेकर कई प्रकार की बाधाओं की वजह से भी  फ़िल्म सुर्खियों में रही है.सेंसर बोर्ड ने कई स्टेज पर परीक्षण करने के लिए निर्माताओं को लंबा इंतज़ार करना पड़ा.फ़िल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है और 19 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है. हिन्दी के साथ ही फ़िल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज़ होगी।

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता