नई दिल्ली: (मूकसत्ता समाचार ) देशभर के लोंगो के लिए खुशखबरी देने वाली खबर है कि देश में USBRL परियोजना के पश्चात अब कई सालों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योकि जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत चलने से कई घंटों की समय बचत होगी. बता दें कि कटरा से श्रीनगर कि यात्रा अब मात्र केवल 3 घण्टे में होगी.गौरतलब कि अभी तक सड़क से यात्रा में 6 से 7 घंटे लगते है. फिलहाल रेलवे के द्वारा वंदेभारत को कटरा से श्रीनगर के बीच चलाने की योजना बनायी गयी है.अभी वैली में श्रीनगर से लेकर संगलदान तक ट्रेनों का आवागमन होता है. आने वाले दिनों में संगलदान से कटरा तक रेललाइन चालू होने के बाद इन ट्रेनों को कटरा तक चलाया जा सकता है.दरअसल USBRL परियोजना की शुरुआत वर्ष 2009 में काजीगुंड-बारामूला सेक्शन शुरू हो गया था, और वर्ष 2013 में 18 किलोमीटर बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन,वर्ष 2014 में 25 किलोमीटर ऊधमपुर-कटरा, वर्ष 2023 में बनिहाल से संगलदान तक पूरी की गईं थी और अब संगलदान से कटरा के बीच शुरू होने वाली है. आपको बता दें की दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज इस परियोजना का हिस्सा है, यात्रियों को टनल,पुल और वैली से अब रेल सफर और अधिक रोमांचक के साथ ही आनंदमय होगा।

Posted By: प्रमुख संवाददाता