सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर इलाके में बीती रात ड्रोन उड़ने की घटना से इलाके की पुलिस में खलबली सी मच गई, आंनन फ़ानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने तब राहत की साँस ली जब उन्हे पता चला कि दरअसल ये ड्रोन एक फ़ोटोग्राफर हरमनजीत सिंह के द्वारा उडाया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक विनीत नामक व्यक्ति अपने भतीजे का पहला बर्थडे पार्टी का आयोजन अपने घर पर कर रखी थी, वहीं विनीत ने बर्थडे कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग के लिए ड्रोन कैमरे को बुक कर रखा था. बता दें कि जैसे ही ड्रोन उड़ने की खबर दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को मिली, पुलिस तुरन्त बिना देर गवाये ही मौके पर पहुंची और उड़ते हुए ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया, वहीं पुलिस जाँच पड़ताल में पता चला की दरअसल ड्रोन एक वीडियोग्राफी करने वाले हरमनजीत सिंह की है जो बर्थ डे पार्टी की रिकार्डिंग कर रहा था. दरअसल दिल्ली में जी 20 सम्मेलन के तहत सुरक्षा के मद्दे नजर सरकार की तरफ़ से पूरे दिल्ली और आसपास के इलाको में 29 सितम्बर से 12 अगस्त तक ड्रोन, पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और हॉट एअर बैलून जैसी वस्तुओं को उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है. वही सेंट्रल डीसीपी संजय सैन ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत दिए आदेश की अवज्ञा) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.

Posted By: क्राइम रिपोर्टर