गुरुग्राम/उच्च स्तर के सुविधाओं के साथ बनाई गई अपनी गुणवत्तापूर्ण कार एक्सेसरीज़ के लिए विख्यात, जेसीबीएल ने यहां द प्लाज़ियो होटल में आयोजित 'द आर्क समिट' के दौरान कार में उपयोग होने वाले सहायक उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला का अनावरण किया. इस डिस्प्ले ने कार प्रेमियों को आश्चर्यचकित कर दिया। उल्लेखनीय है कि प्रस्तुत रेंज काफी अनूठी है और सहायक उपकरण सभी कार निर्माताओं के लिए हैं.जेसीबीएल विकास और नवाचार की एक नई लहर की शुरुआत करके उत्पाद बनाने की दृष्टि से अस्तित्व में आया.आज, जेसीबीएल कस्टमाइज्ड मोबिलिटी समाधान की दुनिया में अग्रणी और प्रमुख निर्माताओं में से एक है. बी2बी बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाने के बाद, अब हम बी2सी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यहां हैं. इसके अलावा, हम अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रशंसित निजी और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ भी काम कर रहे हैं,'' जेसीबीएल ग्रुप के बिजनेस हेड, अमन रस्तोगी ने द आर्क शिखर सम्मेलन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा.'द आर्क समिट' में एंड्रॉइड एआई बॉक्स, कार और मोबाइल एक्सेसरीज, वैक्यूम क्लीनर, रोडसाइड सहायता किट, सफाई और सुरक्षा उत्पाद, जैसे डैशकैम, इंफोटेनमेंट गैजेट्स आदि सहित विभिन्न नए उत्पाद लॉन्च किए गए.उत्पादों की नई रेंज की खासियत के बारे में बात करते हुए, रस्तोगी ने कहा: "ये सभी उपकरण 1000 रुपए से 1,00,000 रुपए की रेंज में हैं। ग्राहकों को ड्राइव का एक नया अनुभव मिलना तय है, क्योंकि इन उत्पादों का उद्देश्य किसी के ड्राइविंग अनुभव को मूल्यवान बनाना है.जेसीबीएल के नए ऐप 'ग्लोनो' का विवरण साझा करते हुए, रस्तोगी ने कहा, ''इस उद्योग को असंगठित से संगठित क्षेत्र में स्थानांतरित करने के मकसद से, हम जल्द ही अपना नया ऐप 'ग्लोनो' लॉन्च कर रहे हैं। अगले माह स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च होने वाला 'ग्लोनो' ऐप रिटेल विक्रेताओं के उत्पादों को ऑर्डर करने के तरीके को बदल देगा। 'ग्लोनो' के साथ वे पारंपरिक एप्रोच को त्याग सकते हैं और सीधे अपने फोन से उत्पादों का ऑर्डर दे सकते हैं. यह ऐप खरीदारों को एक आसान भुगतान प्रक्रिया भी प्रदान करेगा.उल्लेखनीय है कि जेसीबीएल की वेबसाइटों के अलावा इन उत्पादों को एमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट, जियो मार्ट, मोग्लिक्स और इंडस्ट्री बाइंग आदि से भी खरीदा जा सकता है. एआई बॉक्स की अवधारणा के बारे में पूछे जाने पर, अमन ने कहा: "वे किसी भी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन को एंड्रॉइड कम्पेटिबल और ऐप्पल कार प्ले कम्पेटिबल बनाते हैं।" रोडसाइड सहायता उत्पादों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इनमें टायर इन्फ्लेटर, प्रेशर वॉशिंग सिस्टम, हाइड्रोलिक जैक आदि शामिल हैं।

Posted By: संवाददाता