नई दिल्ली/17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2023 प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में हुआ, जिसमें कुल 34 टीमों ने भाग लिया, इस प्रतियोगिता में पूर्वी दिल्ली के जय हिंद जूडो कराटे क्लब के 8 छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार जीते. जिन्हें पूर्वी दिल्ली के एडीएम पुनीत पटेल ने सम्मानित किया. वही अनुष्का कौशल ने 30 किलो ग्राम वजन की छात्रा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया, तो विनय पाल ने 75 किलो ग्राम में सिल्वर मेडल प्राप्त किया, अभय शर्मा ने 40 किलोग्राम में सिल्वर मेडल हासिल किया, तथा शिव कुमार 50 किलोग्राम में सिल्वर मेडल हासिल किया. आर आर चौधरी ने 35 किलोग्राम में रजत पदक जीता, आदित्य बोरा ने 45 किलोग्राम में रजत पदक जीता, मानव रावत ने 40 किलोग्राम में रजत पदक जीता, 20 किलोग्राम में तेजस शर्मा ने रजत पदक जीता. इस मौके पर एडीएम पुनीत ने कहा कि इनके कोच नरेश शर्मा ब्लेक बेल्ट हैं तथा दिल्ली रत्न से सम्मानित हैं, इन्होंने अपने विद्यार्थियों पर कड़ी मेहनत की जिसका परिणाम सामने देखने को मिला। सम्मान देते समय इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना भी उपस्थित थे।

Posted By: संवाददाता