नई दिल्ली /दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने वीरवार को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधिवत रुप से अध्यक्ष पद संभाल लिया. अरविंदर सिंह लवली प्रदेश अध्यक्ष पद सम्भालने पर कांग्रेस हाई कमान का शुक्रिया अदा किया कि उन्हे इस पद पर दुबारा बैठाकर अपना विश्वास जताया है, वहीप्रदेश कार्यालय से आज ही अरविंदर सिंह लवली सीधे रकाबगं गुरुद्वारा पर मत्था टेकने के लिए जायेंगे.वही इस मौके पर अरविंदर सिंह लवली ने अपने सम्बोधन में कहा कि जैसा मैंने काग्रेस छोड़कर गलती की थी मैं सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील की वह यह गलती कभी भी न करें, वही उन्होंने सभी दिल्ली के लोगो का आह्वान किया कि लोग घरों से निकल कर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की तानाशही को जड़ से खत्म करें. अरविंदर सिंह लवली ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा की वे प्रेसिडेंसी में विश्वास नहीं रखते बल्कि सभी लोगों को एक साथ रखकर चलने में विश्वास रखते हैं. साथ ही साथ उन्होंने उन लोगों से भी घर वापसी की अपील की जो किसी कारण बस कांग्रेस पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में चले गए हैं. इस मौके पर पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मैंने अपने पूरे कार्यकाल में लोगों का इतना जोश और उत्साह कभी पहले नहीं देखा जो आज प्रदेश मुख्यालय पर देखने को मिला है, लोगों का हुजूम आज इतना था कि आईटीओ से लेकर राउस एवेन्यू कोर्ट तक भारी जाम लग गया।

Posted By: संवाददाता