दिल्ली में आज़कल क्राईम का ग्राफ़ दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है बात बात चाहे लूट खसोट या छीनाझपटी या फिर मर्डर के मामलो में पिछले काफ़ी दिनों से इस प्रकार की घटनाओं में इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है, इसी कड़ी में पिछले दिनों दरियागंज ईलाके में दो चचेरे भाई कपिल और रोहित एयरटेल आफिस में चैक जमा करवाने के लिए आये थे,जानकारी के मुताबिक रोहित चैक जमा करने के लिए ऑफिस के अंदर दाखिल हुआ तो बाहर कपिल को तीन बदमाशों ने स्कुटी से धक्का देकर नीचे गिरा दिये और मोबाईल फोन और स्कुटी लेकर फरार हो गये, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने इलाके के तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और लोकल सूत्रों से जानकारी जुटाते हुए एक आरोपी को हलीम बिरियानी जामा मस्जिद से गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद अपराध में शामिल दो अन्य अपराधियों को भी पुलिस ने दिल्ली के अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया. तीनों अपराधियों की पहचान मोहम्मद फैसल अब्बासी(34), साहिल(22)और फैसल खान(23) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस सेंट्रल डीसीपी संजय सैन ने बताया कि मोहम्मद फैसल खान जामा मस्जिद के हलीम बिरियानी शॉप पर काम करता था और उसके ऊपर पहले से ही एक्साईज ऐक्ट के दो मामलें दर्ज है. उन्होंने आगे बताया कि तीनों ही कम पढ़े लिखे हैं और नशे के आदी हैं, पुलिस ने इनके पास से लूटी गई स्कुटी और मोबाईल फोन बरामद कर लिया है .पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है ।

Posted By: विशेष संवाददाता