नई दिल्ली/दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले सीआईएसएफ के जवान ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए रुपयों से भरा बैग भूल गए यात्री को लौटाया, जानकारी के मुताबिक कल झंडेवालान मेट्रो स्टेशन पर डयूटी पर तैनात सीआईएसएफ शिफ्ट प्रभारी को ग्राहक सेवा काउंटर पर लावारिस बैग दिखा 10.07.23 को लगभग 2153 बजे, झंडेवालान मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी करते समय, सीआईएसएफ शिफ्ट प्रभारी ने ग्राहक सेवा काउंटर पर एक लावारिस बैग रखा हुआ देखा तो इस बारे में मेट्रो स्टेशन पर एनाउंसमेंट करवाया गया लेकिन काफी देर बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर सीआईएसएफ ने बैग की जांच की, तो अंदर सीआईएसएफ को एक लाख उनसठ हज़ार रुपये कैश और चार्जर के साथ ही दो पासपोर्ट मिला.बैग को सीआईएसएफ ने स्टेशन कंट्रोलर के पास रखने के बाद साथ के मेट्रो स्टेशन पर भी इस बाबत एनाउंसमेंट करवाया, जिसके बाद म्यामांर की दो महिलाएं आई और सीआईएसएफ ने पूरी जाँच पड़ताल के बाद उन्हें रुपयों से भरा बैग वापस कर दिया.इस तरह सीआईएसएफ ने एक ईमानदारी का परिचय देते हुए एक मिसाल पेश की है। अपना बैग वापस सही सलामत मिलने पर म्यांमार की दोनों महिलाओं को खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उन्होंने सीआईएसएफ के अधिकारियों का दिल से धन्यवाद किया।

Posted By: विशेष संवाददाता