नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने बुधवार को अपनी परिषद बैठक में नागरिक केंद्रित, बुनियादी ढांचे और कर्मचारी कल्याण संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी दी, वही इस मीटिंग में एनडीएमसी क्षेत्र में सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना और थर्मल पावर की खरीद की भी प्रक्रिया का कार्यान्वयन शुरु कर दिया है. इसके साथ ही नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने सभी कांट्रेक्ट कर्मचारियो के हितो की सुरक्षा को देखते हुए एक बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया कि सभी कर्मचारियों को उनके कार्यदिवस के समय सभी पक्के कर्मचारियों के अनुसार ही सुविधाएं दी जायेगी. बता दे कि पालिका परिषद की मीटिंग के उपरांत उपाध्यक्ष अश्विनी उपाध्याय ने घोषणा की,कि सभी संविदा कार्मिको को 60 वर्ष से पहले किसी भी कीमत पर सेवानिर्वित् नहीं किया जायेगा, परिषद के आज के फैसले से हज़ारों की संख्या संविदा कार्मिको को राहत मिलेंगी। इस परिषद की मीटिंग के अवसर पर पालिका परिषद अध्यक्ष अमित यादव, उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विधायक और सदस्य एनडीएमसीवीरेंद्र सिंह कादियान, परिषद के सदस्य कुलजीत सिंह चहल, श विशाखा शैलानी, गिरीश सचदेवा और सचिव एनडीएमसी, डॉ. अंकिता चक्रवर्ती मौजूद रहे।

Posted By: विशेष संवाददाता