नई दिल्ली/हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए और यहां के इंपीरियल होटल में आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में फिल्म के बारे में मीडिया से बातें कीं. यह फिल्म आर्यन (शाहिद कपूर) के जीवन पर आधारित है, जिसे एक आदर्श जीवनसाथी नहीं मिल पाता है. वह अमेरिका में एक आधिकारिक असाइनमेंट के दौरान एक आदर्श लड़की सिफरा (कृति सेनन) से मिलता है और उससे प्यार करने लगता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि यह एक असंभव प्रेम कहानी है.इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के तहत किया गया है. इसका निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है. बता दें कि यह फिल्म आधुनिक समय को ध्यान में रखते हुए एआई तकनीक का कैसे उपयोग किया जा सकता है को दर्शाती हुई पेश की गई है कि आज जब हर सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में भी एआई तकनीक का भरपूर इस्तेमाल जोरों पर किया जा रहा है, तो भला फिल्म इंडस्ट्री इस तकनीक से दूर क्यों रहे, इसी के मद्दे नज़र निर्देशक अमित जोशी ने खासकर युवाओं को ध्यान में केंद्रित करते हुए रोबोट आधारित फिल्म पेश करने की कोशिश की है।

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता