नई दिल्ली/सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शनिवार को केंद्रीय विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी ने बुद्धिस्ट सर्किट टूरिस्ट ट्रेन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया , यह बुद्धिस्ट सर्किट टूरिस्ट ट्रेन भारत सरकार की "देखो अपना देश" पहल के तहत चलाई जा रही है,जिसका उद्देश्य भारत और दुनिया के लोगों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों को प्रदर्शित करने की रेलवे की पहल है, बता दें कि गत दिनों से रेलवे के द्वारा इस तरह की ट्रेन देश के अलग अलग हिस्सों के लिए पहले भी चलाई जा चुकी हैं, इसी कड़ी में यह ट्रेन भी रेलवे द्वारा चलाई जा रही है. काफी वर्षो से इस ट्रेन की मांग लोगों के द्वारा की जा रही थी, अब रेलवे ने गया, नालन्दा, राजगीर, वाराणसी, सारनाथ, नौतनवा, लुम्बिनी, ख़ुशी नगर, गोरखपुर, बलरामपुर, सरवस्ती और आगरा को कवर करने के लिए एक और विशेष रूप से डिजाइन किए गए टूर बुद्धिस्ट सर्किट को संचालित करने का निर्णय लिया. विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से बुद्धिस्ट सर्किट टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली और उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.इस मौके पर विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ट्रेन के रवाना होने से पहले ट्रेन में सवार यात्रियों से बातचीत भी की. रेलवे के अधिकारी के अनुसार यह ट्रेन अपनी 7 रातों/8 दिनों की यात्रा के लिए आज 14:30 बजे दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. जानकारी के अनुसार यह ट्रेन अत्याधुनिक एसी रेक, आधुनिक सुविधाएं, दो डाइनिंग रेस्तरां, आधुनिक किचन कार, पर्यटकों के लिए फुट मसाजर, सुरक्षा गार्ड के साथ साथ लघु पुस्तकालय, स्वच्छ शौचालय, सीसीटीवी कैमरों की उन्नत सुरक्षा सुविधाओं आदि से युक्त है।

Posted By: विशेष संवाददाता