नई दिल्ली/अयोध्या की रामलीला की प्रेस कॉन्फ्रेंस ली-मरीडियन होटल में बीजेपी के सीनियर नेता के सांसद और अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अयोध्या के रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, पिछले साल अयोध्या के रामलीला को 25 करोड़ से ज्यादा लोगो ने मंचन को देखी थी,इस साल यह आकड़ा बढ़कर 50 करोड़ तक होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि अयोध्या की रामलीला की शुरुआत कोरोना काल में की गई थी,उस समय तक कहीं पर भी रामलीला नहीं दिखाई जा रही थी.हमने श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या पर रामलीला की शुरुआत पहली बार की, जिसका रिस्पास शानदार रहा,मुझे बहुत खुशी है अयोध्या की रामलीला जब हम टीवी पर देखते हैं तो ऐसा लगता है टीवी पर पुरानी वाली रामायण सीरीज देख रहे हैं. इस दौरान अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी ) और महासचिव शुभम मलिक ने कहा कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है राम भक्त अपने घरों में बैठकर देखते हैं, इसका समय तेज होता है जिनकी घड़ियां आगे पीछे होती है वह अपनी घड़ी सही समय पर निर्धारित कर देते हैं. इस मौके पर हरियाणवी फेमस एक्टरस ममता सिंह मौजूद थी. कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि इस साल अयोध्या की रामलीला में काम करने का मौका मिल रहा है मेरा किरदार केकई का है. और मुझे श्रीराम की जन्म भूमि पर काम करने का मौका मिल रहा है इसके लिए मैं अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मालिक और महासचिव शुभम मलिक का धन्यवाद करती हूं. इस मौके पर मुंबई की टीवी एक्टर लिली भी मौजूद थी. बता दें अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला राम भक्तों ने बनाया है. अयोध्या की रामलीला का उद्देश्य यही रहता है कि करोड़ों राम भक्त जो घरों में बैठे हैं.वह प्रभु राम की रामलीला अपने घरों में बैठकर परिवार और बड़े बुजुर्ग के साथ मिलकर बैठ कर देख सके. इस बार हमारी राम भक्तों से अनुरोध है भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या में ज्यादा से ज्यादा अयोध्या की रामलीला को देखा जाए और विश्व रिकॉर्ड तोड़े इस बार 50 करोड़ से ज्यादा देखें।

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता