नई दिल्ली/आंध्र प्रदेश के विजयवाडा से आये रावलपति मोसेस अपने तीन दोस्त नवीन, दिनेश संदीप और सुरेंद्र के साथ पहाड़गंज के होटल अमन में रुके हुए थे. सुबह चाय पीने के लिए होटल से निकल कर कुछ दूर गये तो चाय की दुकान पर एक शख्स आया और मसाज करवाने के लिए उन्हे झांसे में लेकर नजदीक के होटल तान्या मे ले गया, जहाँ पर मौजूद दो लोगों ने रूम को अंदर से लॉक करके पीड़ित रावलपति के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे. इन दोनों ने पीड़ित से मारपीट करते हुए 27000 रुपये की राशि अपने खाते में आन लाइन ट्रांसफर करवा लिये और बाद में इन्हें जल्द से जल्द दिल्ली छोड़ने को बोलकर चले गए. पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस में की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की पहचान बिहार के रहने वाले सोहेल (22) और गुलाम रब्बानी (22) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों ही आरोपी कम पढ़े लिखे हैं और रोजगार की तलाश में दिल्ली आये थे. पुलिस ने इनके द्वारा लूटे गये रुपये भी बरामद कर लिया। डीसीपी संजय सैन ने बताया कि दोनों ही युवको ने आसानी से पैसे कमाने के लिए इस तरह के कार्य में संलिप्त हो गए थे. वही उन्होंने बताया कि इस मामले में होटल तान्या के मालिक और मैनेजर की भूमिका की भी जाँच की जा रही है दोषी मिलने पर होटल के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी. इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटि हुई है।

Posted By: क्राइम रिपोर्टर