नई दिल्ली/ ली मेरिडियन मे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेत्री शरवरी और अभिनेता अभय वर्मा 7 जून को रिलीज हो चुकी अपनी नई रिलीज फिल्म 'मुंज्या' के बारे में मीडिया से बात करने के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आए. बता दें कि फिल्म में तरण सिंह और मोना सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, वहीं यह फिल्म महाराष्ट्र के दन्त कथाओ मे से एक प्रचलित मुंजया नामक एक काल्पनिक कथा के ऊपर ही फिल्म को दिखाया गया है जिसका पूरा जीवन ही एक बरगद के पेड़ पर ही आधारित रहता है. वही फिल्म से जुड़े कलाकारों ने इस फिल्म के बारे में बताया कि 'मुंज्या' एक सुपरनैचुरल कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन और अमर कौशिक ने किया है. मुंज्या की सफलता के बारे में पूछने पर शरवरी ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर मैं 'मुंज्या' का हिस्सा बनकर खुद को धन्य महसूस करती हूं.इसके साथ ही दर्शकों की ओर से फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए उनका आभारी भी हूं.बॉलीवुड में एक बाहरी व्यक्ति होने के बावजूद इस फिल्म से मिली प्रतिक्रियाओं ने मुझे महसूस कराया कि मैं अपने सपने के बेहद करीब हूं।

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता