नई दिल्ली/दिल्ली में आजकल पुलिस और कानून का खौफ जरा भी नहीं रह गया है लोग मामूली सी बात विवाद में भी एक दूसरे के खून के प्यासे हो चले हैं, एक ऐसा ही मामला पिछली रात को भी सामने आया है जब सेंट्रल जिला पुलिस के आई पी स्टेट थाना पुलिस को रात दस बजे के करीब सूचना मिली कि एक 22 वर्षीय युवक को गर्दन पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया है, घायल की पहचान 22 वर्षीय कृष्णा, बाल्मीकि बस्ती फिरोजशाह कोटला के रूप में हुई. लोगों की मदद से घायल कृष्णा को लोक नायक जयप्रकाश हास्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ आज सुबह ही घायल कृष्णा की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार आई पी स्टेट में रोड पर युपी नम्बर की स्कार्पियो में सवार तीन लड़के और ओला ड्राइवर किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे, इसी बीच स्कूटी पर सवार कृष्णा उधर से गुजर रहा था और बीच बचाव करने लगा. जिससे तीनों मे से एक युवक ने कृष्णा पर जानलेवा हमला करते हुए धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया और सभी वहाँ से फरार हो गये. पुलिस ने इस ममले में हत्त्या के प्रयास की धारा के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी. लेकिन अब युवक की मौत के बाद पुलिस के द्वारा हत्त्या की धारा भी जोड़ दी गई है। इस मामले में डीसीपी सेंट्रल संजय सैन ने बताया कि पुलिस हमलावरो की पहचान और तलाश में पुलिस तेजी जुटीं हुई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जायेगा, वही पुलिस ने शव को पोस्ट मोर्टम के लिए भेज दिया है।

Posted By: क्राइम रिपोर्टर