नई दिल्ली /दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में प्रेस काँफ्रेस करके बताया की अगले 24से 26मार्च के मध्य में दिल्ली का बजट पेश होगा, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है, इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि हम दिल्ली के सभी लोंगो के आकांक्षाओ को पूरा करने का प्रयास करेंगे, इसके साथ ही सभी वर्गो का सुझाव लेंगें. महिलाओ सम्मान योजना के साथ साथ, पर्यावरण,यमुना की सफाई पर प्रमुख लक्ष्य के साथ कार्य किया जायेगा.उन्होंने आगे कहा कि विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार जो है समाज के सभी वर्गों के को साथ में लेते हुए उनके सुझावों को शामिल करने का प्रयास करेगी। यह बजट दिल्ली का बजट है और इसमें जनता के प्रत्येक वर्ग के सुझाव शामिल हों हमारे संकल्प पत्र में जो फोकस के क्षेत्र में हमने महिलाओं को आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवा का विस्तार, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, प्रदूषण को कम करना, नौकरियां, शिक्षा की बेहतर व्यवस्था, भोजन, वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण, यमुना नदी की सफाई, कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने जैसे महत्वपूर्ण विषय हमारे संकल्प में शामिल हैं, दिल्ली कि जनता के सहभागिता के लिए दिल्ली सरकार की ओर से एक वेबसाइट ईमेल viksitdelhibudget-25@delhi.gov.in और एक व्हाट्सएप नंबर 99999620 25 हमने जारी किया. जिसमें लिखित में दिल्ली का कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव भेज सकता है। हमने अलग-अलग महिला संगठनों को बुलाया गया है 5 मार्च को 6 मार्च को व्यापारिक वर्ग को बुलाया गया है हमारा दिल्ली देहात, सभी शिक्षा जगत के लोग, युवा इन सबको हमारे मंत्रीगण हमारे विधायक संपर्क करेंगे मिलेंगे और उनके सुझाव लेंगे।

Posted By: प्रमुख संवाददाता