नई दिल्ली/ जानी मानी समाजसेविका एवम राष्ट्रीय प्रभारी रामचरितमानस हस्ताक्षर अभियान अर्चना उपाध्याय ने देश भर अभियान चलाया है. उत्तरप्रदेश के लखनऊ में एक भव्य रैली के साथ एक सफल बैठक आयोजित कर नितिन उपाध्याय ने सनातन संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले ग्रंथ रामचरितमानस को योगी की नगरी उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में कामतानाथ पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य संत मदन गोपाल दास के संरक्षण मैं चित्रकूट धाम से शुरू कर गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि राजापुर एवं लखनऊ में संगोष्ठी कर चुके हैं. जिसके समर्थन में कई हिंदूवादी संगठन एवम ब्राम्हण संगठनों ने उन्हे समर्थन दिया. नितिन उपाध्याय कहा आजकल जिसे देखो वह रामचरितमानस जो की सनातनीयों की आस्था का प्रमुख केंद्र है उसपर विवादित टिप्पणी ही नही अपितु जगह जगह रामचरितमानस के जलाने की खबरे सामने आती रहती है. जो की निंदनीय का विषय है.उन्होंने कहा की हमारे शास्त्रों-पुराणों में ऐसा कुछ नहीं लिखा है, जिसे गलत कहा जा सके. इनके साथ न तो छेड़छाड़ होनी चाहिए, न ही कोई विवाद होना चाहिए.

Posted By: संवाददाता