नई दिल्ली /आम जनता की सुविधा के लिए ज़म ज़म फाउन्डेशन के द्वारा मल्का गंज क्षेत्र में कबीर बस्ती स्थित मदीना मस्ज़िद में आज डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से एक नि:शुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर लगाया गया.जिसमें लगभग 100 लोगों की नि:शुल्क मोतियाबिंद की जाँच की गई तथा 25 लोगों को नि:शुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए दो दिन बाद कि रोटरी-डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई क्लिनिक करोल बाग में आने की तारीख दी गई इस अवसर पर ऑल इण्डिया ईमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ क़ाज़ी मुफ्ती मौहम्मद ताहिर हुसैन ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष शमीम अहमद खान उपाध्यक्ष मौहम्मद अज़हर महासचिव मौहम्मद अनवार कोषाध्यक्ष ज़हीर आलम मदीना मस्ज़िद के ईमाम मौलाना मौहम्मद इमरान सहित मौहम्मद शहज़ाद, शफीकुद्दीन, मनोज कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए. इस अवसर पर ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने कहा कि आंखें कुदरत की सबसे बड़ी नेअमत है और बुजुर्ग लोगों की आँखों की देखभाल करना भी बहुत ज़रूरी होता है ताकि मोतियाबिंद जैसी बीमारी का समय रहते ईलाज कराके आँखों की रोशनी को बचाया जा सकें. शमीम अहमद खान ने बताया कि शिविर में लोगों को रियायती दरों पर नज़र के चश्में भी उपलब्ध कराए गए इस अवसर पर रोटरी-डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई क्लिनिक करोल बाग से आएं मेडिकल टीम के सदस्य मौहम्मद मुज़ामिल, मोहर पाल सिंह, रश्मि चौधरी और रानी ठाकुर आदि ने लोगों की आँखों की जाँच करने के साथ साथ उन्हें आँखों की देखभाल करने के बारे में भी बताया।

Posted By: संवाददाता