नई दिल्ली/ रविवार को देवनगर स्थित प्रभात रोड़ स्थित गुरु रविदास भवन के प्रांगण में स्थित संत श्री रविदास जन्मोत्सव कमेटी के मुख्यालय पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आज कमेटी के चुने गये सभी प्रतिनिधियों को कमेटी के अभिरक्षक डाॅ शिवचरण सिंह पिप्पल ने भारतीय बौद्ध महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भंते और कमेटी के वरिष्ठ मार्गदर्शक और पूर्व निगम पार्षद कृष्ण मुरारी जाटव की मौजूदगी में शपथ दिलाई, सभी निर्वाचित सदस्यों ने आज से औपचारिक रूप से अपना कार्यभार सम्भाल लिया। बता दें की संत गुरु रविदास जन्मोत्सव कमेटी का चुनाव पूरी तरह से संवैधानिक तरीके से नामांकन प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ है और इस बार कमेटी में पहली बार पांच महिलाओ का चुनाव किया गया। वहीं कमेटी के प्रधान पद पर लगातार पाँचवी बार लोकप्रिय और पूर्व प्रधान ब्रह्मप्रकाश बुलाकी एक बार फिर से प्रधान पद सर्वसम्मति से प्रधान पद पर विजयी हुए, इस मौके पर प्रधान ब्रह्म प्रकाश बुलाकी ने भारी संख्या में मौजूद समाज के लोगों से आशीर्वाद लेकर बीड़ा उठाते हुए कहा कि हमारे लिये समाज का हित सबसे सर्वोपरि है, कमेटी में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा इस कमेटी को देश विदेश में जो सम्मान और प्रतिष्ठा सभी लोगों के प्रयास से मिली हुई है, हमें इसे लेकर और आगे जाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले ऐसे तत्व भी सक्रिय हो गये थे जिनका न तो समाज और न ही इस संस्था की भलाई में कोई योगदान रहा है? ऐसे लोगों का सिर्फ अपना और अपनी जेब भरने से मतलब रहा है, हमने पूर्व में भी कमेटी के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च किया है।आगे उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़ी सभी जानकारी अब पूरी तरह से कम्प्युटरीकृति कर दिया गया है, उन्होंने लोगों से वादा किया कि मैं न तो किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करूँगा और न ही किसी को भी ऐसा करने दूंगा, कमेटी से जुड़े किसी भी पदाधिकारी का प्रचार प्रसार कमेटी के पैसों से नहीं किया जायेगा, उन्हे खुद अपने पैसों से करना होगा।वहीं वरिष्ठ उप प्रधान दुलीचंद पूर्व निगम पार्षद और उप प्रधान में श्रीमती प्रेरणा सिंह, उपप्रधान संजय कुमार नीरज, बहादुर सिंह, रोहतास कुमार, मोहन लाल निमेश महामन्त्री तेजसिंह राजेश संयुक्त मंत्री देवेंद्र कुमार और नरेश कुमार कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सह कोषाध्यक्ष अर्जुन वजौरीया, प्रचार मंत्री धर्मबीर भारती संगठन मंत्री राकेश गौतम कार्यालय मंत्री सूरज गौतम सह कार्यालय मंत्री नारद राम भंडारी कमल किशोर सह भंडारी नरेश कुमार कार्यक्रम संयोजक राजरानी और प्रेस सचिव अनिल गौतम सहित लेखा निरीक्षक जय नारायण कानूनी सलाहकर एडवोकेट पंकज मोहन मुख्य सलाहकार राम निवास चौधरी और भूपेश कुमार सहित अन्य लोगो ने पद की शपथ ली।

Posted By: विशेष संवाददाता