आगरा हमेशा से दुनिया भर के पर्यटकों के लिए खास आकर्षण केंद्र रहा है.जैसे ताजमहल आगरा की पहचान है, वैसे ही धीरे-धीरे सकरनी भी आगरा की पहचान बनता जा रहा है. इन दिनों आगरा सकरनी डीलर्स का हब है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी के डायरेक्टर श्री मोहित अग्रवाल जी ने सकरनी डीलर्स से खास मुलाकात के लिए आगरा के रॉयल सरोवर पोर्टिको होटल में बिज़नेस पार्टनर्स मीट का आयोजन किया.दीप प्रज्जवलित करके इस मीट की शुरुआत की गई. कार्यक्रम के दौरान सकरनी डायरेक्टर ने बताया कि आने वाले दिनों में सकरनी ब्रांड मार्केट में और मज़बूती से जगह बनाने वाला है। इसके लिए उनकी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है। मार्केट में मौजूदा प्रोड्क्ट्स के अलावा सकरनी कुछ नए प्रोड्क्ट्स भी लेकर आ रहा है। इस बिजनेस पार्टनर्स मीट में डीलर-डिस्ट्रीब्यूटर्स की कड़ी मेहनत को सराहते हुए उन्हें पगड़ी और अवार्ड्स से सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में जीतेंद्र सिंह, कैरिंग एंड फॉरवार्डिंग एजेंट (C&F) अरूण भाटी, सेल्स मैनेजर सौरभ यादव व एरिया सेल्स मैनेजर पंकज गौर मौजूद रहे। इसके अलावा मीटिंग में करीब 150 से अधिक डीलर-डिस्ट्रीब्यूटर्स ने हिस्सा लिया।

Posted By: संवाददाता