नई दिल्ली/ रेलवे ने एक ऐतिहासिक माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कश्मीर में बडगाम-बनिहाल खंड के बीच चलने वाले विस्टाडोम कोच की सेवा को हरी झंडी दिखाई. वहीं इसी दौरान गुवाहाटी, अगरतला और सिलचर में आयोजित समानांतर कार्यक्रमों में, माननीय रेल मंत्री ने उत्तर पूर्वी राज्यों में चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.बता दें कि असम और त्रिपुरा में दो मौजूदा ट्रेनों 12513/14 गुवाहाटी-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का सिलचर तक और 12519/20 कामाख्या-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का अगरतला तक विस्तार किया गया है. इसके अलावा असम, त्रिपुरा और आसपास के राज्यों के लोगों के फायदों को ध्यान में रखते हुए दो नई ट्रेनें 15617/18 दुल्लाबचेरा-गुवाहाटी त्रि-साप्ताहिक ट्रेन और 07688/07687 अगरतला-सबरूम डीईएमयू ट्रेन शुरू की गई हैं.इन सेवाओं से छात्रों, बीमार लोगों और व्यापारियों को अत्यधिक लाभ होगा. साथ ही इन ट्रेनों से देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन क्षमता को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद बताई जा रही है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार कश्मीर में चलने वाली ट्रेन में विस्टाडोम कोच लगाए गए हैं, जिससे कश्मीर के मनमोहक परिदृश्य लंबे समय से प्राकृतिक सुंदरता को देखने व सभी मौसमों में कश्मीर घाटी में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए और उन्हें एक नया अनुभव देने के लिए भारतीय रेल कश्मीर क्षेत्र में विस्टाडोम सेवाओं की शुरुआत कर एक नये रोमांचक सफर की शुरूआत कर रही है, बता दें कि भारतीय रेल का बनिहाल-बारामूला खंड पीर-पंजाल हिमालय पर्वतमाला और कश्मीर घाटी में अपनी शानदार यात्रा के लिए प्रसिद्ध है. रेलवे के अनुसार विस्टाडोम कोच एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया, यात्रियों को आसपास के परिदृश्य का मनोरम नजारा देखने को मिलेगा. इस ट्रेन के एक कोच में 40 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है, यह ट्रेन सुबह बडगाम से बनिहाल तक के सुरम्य मार्ग को पार करेगी, जो बडगाम से सुबह 09:10 बजे प्रस्थान करेगी.मार्ग में, यह श्रीनगर, अवंतीपोरा, अनंतनाग और काजीगुंड में रुकेगी और प्रातः 11:05 बजे बनिहाल पहुंचेगी. बनिहाल से वापसी यात्रा सायं 04:50 बजे शुरू होगी और सायं 06:35 बजे बडगाम स्टेशन पहुंचेगी.इस समय सारणी को पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले पर्यटकों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

Posted By: विशेष संवाददाता