नई दिल्ली/सिक्खो के मुद्दों को प्रखरता से उठाने वाले नेता सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा को आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना राष्ट्रीय सचिव न्युक्त किया है. इसकी घोषणा आज आफिसियली पार्टी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा की तरफ से की गई है. बता दें की इससे पूर्व मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल से जुड़े हुए थे और 2021 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था. मनजिंदर सिंह सिरसा पूर्व में गुरुद्वारा सिक्ख प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. भाजपा में न्युक्ति के बाद गुरुद्वारा सिक्ख प्रबन्धक कमेटी के जगदीप सिंह कहलो ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय सचिव चुनने पर सिक्खो का भाजपा ने मान बढ़ाया है और मनजिंदर सिंह सिरसा ने हमेशा ही सिक्ख हितों के लिये न सिर्फ अपनी आवाज उठाई है बल्कि उसे पूरा करके भी दिखाया है, उन्होंने कहा कि बात चाहे किसान आंदोलन की या कोविड संकट आया या कोलकता में सिक्ख धर्म का मामला आया हर संकट में मनजिंदर सिंह सिरसा आगे आकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके साथ जगदीप सिंह कहलो ने भाजपा अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा और भाजपा का दिल से आभार व्यक्त किया।

Posted By: विशेष संवाददाता