दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर राजा इक़बाल सिंह एव भाजपा निगम दल उपनेता जयभगवान यादव ने आज निगम मुख्यालय पर धरना दे रहे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को समर्थन देते हुए कहा कि निगम की आम आदमी पार्टी सरकार व आम आदमी पार्टी की महापौर के पास कर्मचारियों की समस्याएं सुनने तक का समय नहीं है, जिसके कारण कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है. राजा इक़बाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक कर्मचारी विरोधी पार्टी है यह पार्टी लगातार कर्मचारियों के दमन के लिए कार्य कर रही है.उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी अनुबंधित कर्मचारियों को हटा कर व सफ़ाई कर्मचारियों को निलंबित कर उन पर दबाव बनाने का कार्य कर रही है, ये सभी वाक़ये आज कल आम देखने को मिल रहे हैं उन्होंने बताया कि आज दिल्ली नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लोकहित मोर्चा ने अपनी माँगो को लेकर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। आज निगम कर्मचारी आम आदमी पार्टी की महापौर तक अपनी बात पहुँचाने के लिए धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है.बता दें कि इन कर्मचारियों के मुख्य माँगें अनुबंधित आधार पर कार्यरत चौकीदारों व दैनिक वेतनभोगी सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का करना, चौकीदारों से आठ घंटे की शिफ़्ट के अनुसार कार्य लेना, करुणामूलक आधार पर नियुक्ति अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने से संबंधित है. उन्होंने आम आदमी पार्टी की महापौर व निगम प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इन कर्मचारियों की माँगो पर विचार करने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम के किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने देगी व सदैव हर परिस्थिति में सभी कर्मचारियों के साथ खड़ी रहेगी।

Posted By: संवाददाता