नई दिल्ली/ बदलते समय के अनुसार ही अपराधियों ने लोगों से ठगने का नया नया विकल्प भी तलाशने लगे हुए हैं.मोटी कमाई का प्रलोभन देकर लोगों को चूना लगाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर सेंट्रल जिला पुलिस की साइबर सेल ने कुल पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,उनके कब्जे से पुलिस ने 25 मोबाईल फोन 30 सिमकार्ड, तमाम डेबिड और क्रेडीट कार्ड, पासबुक और चेकबुक,एक होंडा सिटी कार सहित 1.25 करोड़ रुपये बरामद किया. पुलिस के अनुसार दो जून को आशीष अग्रवाल नामक व्यक्ति ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के जरिये शिकायत दर्ज करवाई की, उनके साथ आनलाइन ठगी हो चुकी है. दरअसल पीड़ित आशीष को व्हाट्सप् पर एक मेसेज आया कि टेलीग्राम ऐप के जरिये मोटी कमाई की जा सकती है. इसके बाद उन्होंने टेलीग्राम ग्रुप में 1000 रुपये शुरुवाती दौर में इंवेस्ट किया जिसके बदले में उन्हे 1100 रुपये मिल गए, इस तरह की लालच में आकर पीड़ित ने बाद में लाखों रुपये इंवेस्ट कर दिये लेकिन बाद में रुपये नहीं मिलने पर इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई. पुलिस ने 420/120B के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की तो येस बैंक अकाउंट के जरिये आरोपी का एड्रेस पुलिस ने खोज निकाला,पुलिस जाँच में सुहैल अकरम (32) को पुलिस ने सबसे पहले धर दबोचा, पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुहैल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए चार अन्य साथियों का नाम बताया. इसके बाद बाद पुलिस ने अन्य ठिकानों से चारों को गिरफ्तार कर लिया, पकड़े गये चारों अन्य आरोपियों में विवेक कुमार सिंह ( 33), मनीष कुमार (23) गौरव कुमार (23), बलराम (32) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार इनमे से तीन आरोपी गुरुग्राम एक आरोपी नोएडा तथा एक आरोपी दिल्ली के सागरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, वही सभी आरोपी पढ़े लिखे बताये जा रहे हैं.

Posted By: क्राइम रिपोर्टर