नई दिल्ली/मूकसत्ता समाचार,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कर्तव्य भवन में आयोजित समारोह के दौरान ऑल इंडिया गर्ल्स हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग ट्रेक अपराजिता-परांग ला 2026को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बता दें कि परांग ला एक्सपीडिशन-अपराजिता 2026 राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) द्वारा आयोजित एक विशेष ऑल-गर्ल्स हाई एल्टीट्यूड ट्रेकिंग अभियान है. इस अभियान का नेतृत्व महिला अधिकारियों और प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा है.जिसका उद्देश्य युवा महिला कैडेटों में साहस, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने की भावना को मजबूत करना है. अभियान के दौरान प्रतिभागी हिमालय के दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों से गुजरेंगी. यह अभियान का निर्धारित मार्ग किब्बर, डुमला, थलटक, बोंगरोजन, परांग ला पास, डाक करजोंग, नोरबू सुमदो, कियांगडोम और कोरजोक से होकर गुजरेगा.इसके अंतर्गत प्रतिभागियों को हाई-एल्टीट्यूड डेजर्ट, ग्लेशियर, बर्फीले मैदानों और नदी घाटियों जैसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में ट्रेकिंग का अनुभव प्रदान करेगा. एनसीसी के इस अनूठे अभियान को युवा महिला कैडेटों के लिए साहसिक प्रशिक्षण और नेतृत्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.गौरतलब है कि अपराजितानाम स्वयं महिला शक्ति, दृढ़ संकल्प और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने की भावना का प्रतीक है।

Posted By: संवाददाता