पूरे देश भर में देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती हर्षोउलास के साथ मनाई जा रही है इसी कड़ी में उत्तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नई दिल्ली में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के 134वें जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया.इस भव्य समारोह में उत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक शोभन चौधुरी, अपर महाप्रबन्धक अजय सिंघल सहित सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया. इस अवसर पर चौधुरी ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब के जीवन चरित्र पर अपने विचार प्रस्तुत किए.वहीं उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के विचारों पर अमल करना चाहिए तथा कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वाह करना चाहिए.यह बाबा साहेब को हमारी सच्ची पुष्पांजलि होगी ।

Posted By: अशोक धवन