नई दिल्ली/मूकसत्ता समाचार,प्रगति मैदान में आयोजित 44वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2025 में इस वर्ष झारखण्ड पैविलियन अपने खनन क्षेत्र की मजबूती और कृषि विविधता विशेषकर रागी जैसे पोषक अनाज के प्रभावी प्रदर्शन के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.बता दें की झारखंड की राज्य सरकार ने इस बार मेले में झारखण्ड की खनिज संपदा के साथ-साथ उसकी समृद्ध कृषि परंपरा को भी राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया है,वहीं झारखंड से आई रागी क़े स्टाल पर दो महिलायें भगवती देवी और आंचल कुमारी ने रागी प्रोडक्ट क़े बारे में बताया की यह उत्पाद पूरी तरह से पौष्टीकता क़े साथ ही आयरन विटामिन से भरपूर होता है एवं इसे पूरी तरह शुगर फ्री है इसे नॉर्मल तरीके से उपयोग कर सकते हैं.झारखण्ड देश की मिनरल कैपिटल के रूप में जाना जाता है, और इस पहचान को मजबूती से दर्शाते हुए पैविलियन में राज्य के प्रमुख खनिज जैसे लौह अयस्क, कोयला, अभ्रक, तांबा, यूरेनियम, बॉक्साइट, चूना पत्थर, सोना, ग्रेनाइट और पत्थर का विस्तृत प्रदर्शन किया गया है। ये खनिज न केवल भारत की औद्योगिक वृद्धि की रीढ़ हैं, बल्कि ऊर्जा, आधारभूत संरचना, विनिर्माण और रक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को गति प्रदान करते हैं.इस प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य यह संदेश दे रहा है कि झारखंड का खनन क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और निवेश आकर्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.खनिज संपदा के साथ-साथ झारखण्ड ने इस बार अपनी रागी फसल को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया है. पोषक अनाज (मिलेट) के रूप में प्रसिद्ध रागी झारखण्ड के किसानों, विशेषकर ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के लिए एक टिकाऊ व उच्च पोषण वाली फसल है. पैविलियन में रागी आधारित उत्पाद जैसे रागी आटा, बिस्किट, स्नैक्स और हेल्थ फूड ने दर्शको का विशेष ध्यान आकर्षित किया.राज्य सरकार रागी की खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने, जलवायु-सहिष्णु खेती को प्रोत्साहित करने और बाज़ार से जोड़ने के लिए सक्रिय पहल कर रही है। खनिज और कृषि दोनों क्षेत्रों में झारखंड पवेलियन का यह संतुलित प्रदर्शन दर्शाता है कि राज्य केवल प्राकृतिक संसाधनों का उत्पादक केंद्र ही नहीं है, बल्कि खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और सतत आर्थिक वृद्धि का भी एक मजबूत मॉडल प्रस्तुत कर रहा है.गौरतलब है कि पिछले साल भी झारखंड पवेलियन में रागी से बने उत्पाद लोंगो क़े आकर्षण का केंद्र बना रहा और लोग बड़े ही उत्साह क़े साथ रागी को खरीद कर अपने साथ ले गये।

Posted By: मुख्य संवाददाता