नई दिल्ली/दिल्ली के रकाबगंज गुरुदारे में आज देशभर से कुल 13 सिक्ख संगति ने यूसीसी के मुद्दे पर गहन विचार विमर्श किया औऱ आखिर में यह फैसला लिया गया कि जब तक यूसीसी का ड्राफ्ट हमारे सामने नहीं आ जाता तब तक इस बिल का विरोध करना बेमानी होंगी, इस मौके पर सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह कहलो ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस मुद्दे को लेकर हमने 11मेम्बर की कमेटी बनाई है जो हमारे हितों को लेकर एक ड्राफ़्ट ला कमेटी भारत सरकार को भेजेगी, हमे पहले से 1951 में दिये गई विशेष छूट का इस बिल में शामिल होने को लेकर भरोसा है, जब तक हमारे सामने बिल नहीं आ जाता इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है.आज की हुई इस मीटिंग में यूपी, कर्नाटक, हरियाणा,कोलकाता, जयपुर, पंजाब, हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के प्रमुख सहित देश भर से कुल 13 गुरुद्वारा से सिक्ख प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमे प्रमुख रूप से हरमीत सिंह कालका प्रेसिडेंट डीएसजीएमजी, आरएस आहूजा प्रेसिडेंट सिक्ख फोरम सहित सभी प्रतिनिधियो ने सहमति से एक ज्वाइंट बयान जारी किया.13 राज्यों से आये प्रतिनिधयों ने सहमति से दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कहा कि हिंदुस्तान की सभी संगत आये और सभी ने अपना सुझाव दिया है सभी एक मत 11मेम्बर की कमेटी बनाई गई वो अपने हितों को लेकर ला कमीशन को भेजेंगे कमेटी तय करेगी, एस जी पीजी के मामलें पर हम कुछ नहीं बोल सकते जब तक ड्राफ्ट सामने नहीं आ जाता।

Posted By: विशेष संवाददाता