नई दिल्ली/दिल्ली के सफदरजंग इंक्लेव स्थित कथारस स्टूडियो में आगामी मेलोडीयश सॉंग तेरा मैं हो गया कि रिकार्डिंग म्युजिक डायरेक्टर और एक्टर माधव एस राजपूत की मौजूदगी में सिंगर प्रशांत मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज में रिकार्ड की, इस दौरान इस दौरान बड़ी संख्या में वहाँ पर मौजूद मीडिया से बातचीत में गायक प्रशांत मिश्रा और निर्देशक माधव एस राजपूत ने आगामी गाने को लेकर बातचीत की, म्युजिक डायरेक्टर माधव एस राजपूत ने इस बारे में बातचीत करते हुए बताया कि यह गाना अलग तरह का मेलोडी सॉंग है, जिसे हर उम्र के लोग बड़े ही उत्साह के साथ वीडियो और गाना को सुन और देख सकेंगे.बता दें कि इससे पूर्व में भी मशहूर सॉंग निर्देशक माधव एस राजपूत ने अभिनेता रवि किशन के साथ भी सबसे ज्यादा सफल गाना अयोध्या के श्रीराम का भी निर्देशन किया था, जो कि काफी सफल भी रहा. वहीं तेरा मै हो गया गाने को सुर देने वाले गायक प्रशांत मिश्रा भी गाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आये. उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग इस गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद जरूर देंगे. और यह गाना हिट भी होगा. इस दौरान उन्होंने गाने के दो बोल भी गाकर सुनाया. बता दें किइस गाने की शूटिंग आने वाले दिनों में मुंबई में विभिन्न जगहो पर शुरू हो जायेगी, जिसमें माधव एस राजपूत के साथ ही नामी अभिनेत्री भी होंगी शामिल।

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता